म.प्र.में समग्र e -kyc करना अब बहुत जरुरी हो गया हैं। म.प्र. सरकार द्वारा भी समय समय पर लोगो को इ-केवायसी करवाने हेतु कहा जा रहा हैं। 

सरकार लोगो को e -kyc के साथ साथ भूमि को भी समग्र से लिंक करवाने हेतु जोर दे रही हैं।  

इसीलिए अब म.प्र. में जिन जिन लोगो के पास उनके नाम से भूमि हैं उन सभी को समग्र से भूमि का रिकॉर्ड जैसे खसरा न. लिंक करना अनिवार्य हो गया हैं। 

सरकार ने अभी इस प्रक्रिया के लिए कोई लास्ट डेट निर्धारित तो नहीं की हैं पर हम आपको इसे शीघ्र अति शीघ्र करवाने के लिए सलाह दे रहे हैं। 

अब हम आपको बताते हैं समग्र से ekyc करने का सबसे आसान तरीका क्या हैं। समग्र से ekyc करने के लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर से समग्र की वेबसाइट पर जाना होगा जो की https://samagra.gov.in/ हैं। 

इसके बाद आप “e-KYC करें” बटन पर क्लिक करे। यहाँ आपसे आपकी समग्र आईडी पूँछी जायेगी इसे डालने के बाद सबमिट करे। 

इसके बाद आपके समग्र से जुड़ा हुआ मोबाइल न. में आपको एक OTP आएगा। उसे इंटर करे। यदि आपके समग्र से कोई भी मोबाइल न. नहीं जुड़ा हैं तो आप एक नया नंबर भी डाल सकते हैं। 

इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। आधार न. डालने के पश्चात आपके आधार से लिंक मोबाइल न. पर एक otp आएगा  

otp एंटर करने के बाद आप को अपने जन्म तारीख के प्रमाण हेतु कोई दस्तावेज अपलोड करना होगा जैसे “पैन कार्ड”, “ड्राइविंग लाइसेंस” या जन्म प्रमाण आदि। 

इस प्रक्रिया के एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी , इसे संभाल के रखे। 24 से 48 घंटे बाद आपकी kyc एप्रूव हो जाएगी।